फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पाइपलाइन बिछाने के लिए नपा चेयरमैन के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
08जेएनडी 35: नपा चेयरमैन के कार्यालय पर पहुंचे वार्ड 13 के लोग। स्रोत : शहरवासी
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के हांसी रोड पर स्थित भाजपा से नपा चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा के निजी कार्यालय पर सोमवार को वार्ड-13 के लोगों ने पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि नपा चेयरमैन पाइपलाइन बिछाने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि रिंकू महिलाओं को लेकर नपा चेयरमैन के कार्यालय पर पहुंचे और चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने का काम उनके अधीन नहीं आता। यह जनस्वास्थ्य विभाग का काम होता है। उन्होंने कहा कि वह किसी को पाइपलाइन बिछाने से क्यों रोकेंगे।
जुलाना के पूरे कस्बे में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया जा चुका है। सभी वार्डाें में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। किसी भी नागरिक को पेयजल के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इसके बावजूद वार्ड-13 की महिलाएं बिफर गई और नारेबाजी करते हुए चले गए।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई नवीन नेहरा का कहना है कि जुलाना में पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। वार्ड-13 में अवैध कॉलोनी का मामला है। अगर वार्ड के लोग लिखित में देंगे कि यह कॉलोनी वैध है तो पाइपलाइन बिछा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें