फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी साइड में करने की बात पर पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव पालवां के बस अड्डे के समीप रविवार देर शाम सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को साइड में करने की बात पर दो लोगों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारे और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने पालवां गांव की सरपंच के पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उचाना अनाज मंडी स्थित चौकी में तैनात सिपाही रणधीर सिंह ने बताया कि उसकी ड्यूटी राइडर पर है। रविवार देर शाम लगभग छह बजे वह एसपीओ पवन कुमार को लेकर जींद-नरवाना मार्ग पर गश्त कर रहे थे। एसपीओ पवन कुमार उचाना बस अड्डे पर खड़ा होकर वाहनों पर नजर रखने लगा। इसी दौरान वह बाइक लेकर गांव पालवां की तरफ निकल गया। गांव पालवां के बस अड्डे पर पहुंचा तो वहां पर गाड़ी खड़ी थी और इसमें गांव के सरपंच के पति रघबीर उर्फ भीरा व वकीलचंद गाड़ी में बैठे हुए थे। गाड़ी का एक हिस्सा सड़क पर होने के कारण उसने गाड़ी को साइड में करने के लिए कहा। इसी दौरान रघबीर उर्फ भीरा व वकीलचंद तैश में आ गए और उसे थप्पड़ मारे। इस दौरान आरोपियों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। बस अड्डे पर खड़े अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वकीलचंद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रघबीर फरार हो गया। चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें