फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर समेत छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सोमवार को जैजैवंती गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर समेत छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो अपने चिकित्सकों और दस स्टाफ के अन्य लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 195 तक पहुंच गया है। इनमें से 152 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 39 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

जैजैवंती गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। यह महिला मूल रुप से गांव रामकली की रहने वाली है। सप्ताह में एक दिन यह महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में कंप्यूटर कार्य करने के लिए जाती थी। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को घर पर क्वारंटीन कर दिया है। इसके साथ ही इस महिला के संपर्क में आने के कारण जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कोरोना केयर इंचार्ज महिला चिकित्सक, एक अन्य चिकित्सक तथा दस अन्य स्टाफ सदस्यों को भी क्वारंटीन किया गया है। दूसरा जुलाना के वार्ड नंबर 11 निवासी एक 40 वर्षीय सब्जी विक्रेता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह युवक 17 जुलाई को बिहार से लौटा था। वहीं देवरड़ निवासी एक 15 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह युवक पिछले दिन पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आया था। वहीं अर्बन इस्टेट निवासी 66 वर्षीय महिला पिछले एक माह से बुखार तथा खांसी से पीड़ित थी। इसके अलावा महिला लीवर से जुड़ी बीमारी से भी पीड़ित है। उसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। 18 जुलाई को उसका सैंपल लिया तो आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सफीदों पुरानी अनाज मंडी में आढ़ती का नेपाली रसोइया पॉजिटिव पाया गया था। उसके आधार पर नेपाली रसोईए के परिजनों, आढ़ती के परिजनों व अन्य लोगों की 17 जुलाई को सफीदों नागरिक अस्पताल में सैंपलिंग करवाई गई थी। सोमवार को मिली रिपोर्ट में 59 वर्षीय आढ़ती तथा उसका चालक वार्ड नंबर चार निवासी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को घर पर क्वारंटीन किया गया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी हुई बंद
जैजैवंती गांव में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी को बंद कर दिया है। केवल डिलीवरी के लिए दो महिला कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइज किया है। इसके अलावा केंद्र में कार्यरत सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें