फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 17 जुलाई तक शहर से नहीं आएंगी हांसी, असंध और नरवाना रूट की लोकल बसें

विज्ञापन
फोटो 08जेएनडी08-शहर की बजाय फ्लाईओवर से आती हुई रोडवेज बस। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हरियाणा रोडवेज ने बड़ा निर्णय लिया है।
विज्ञापन

17 जुलाई तक हांसी, असंध और नरवाना रूट की लोकल बसें शहर के अंदर नहीं आएंगी। ये बसें सीधे नए बस अड्डे से ही संचालित होंगी। शहर के विभिन्न मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट और यातायात नियंत्रण के कारण यह अस्थायी व्यवस्था लागू की गई है।
ऐसे में शहर के बीच से यात्रा करने वाले यात्रियों को बस पकड़ने के लिए नए बस अड्डे तक स्वयं पहुंचना होगा। इसके लिए उन्हें ई-रिक्शा या अन्य स्थानीय वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को हो सकती है, जो सामान्य दिनों में शहर के विभिन्न बस स्टॉप से ही बसों में सवार होते थे।
विज्ञापन

अब उन्हें अतिरिक्त समय निकालकर बस अड्डे तक पहुंचना होगा। रोडवेज विभाग ने यात्रियों से समय से पहले घर से निकलने और यात्रा की योजना बनाकर चलने की अपील की है। यह व्यवस्था केवल 17 जुलाई तक प्रभावी रहेगी।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद हालात सामान्य होने पर हांसी, असंध और नरवाना रूट की लोकल बसों का संचालन पहले की तरह शहर के निर्धारित बस स्टॉपों से शुरू कर दिया जाएगा। विभाग ने यात्रियों से सहयोग करने और किसी भी असुविधा से बचने के लिए जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
वर्जन
17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद आएंगे। इसलिए 17 जुलाई तक हांसी, हिसार, असंध, नरवाना, कैथल रूट सहित अन्य रूट की बसों को शहर में जाने की अनुमति नहीं है और फ्लाईओवर से होते हुए अपने निर्धारित रूट की ओर निकलेंगी। -विजय कुंडू, डीआई बस स्टैंड जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें