फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत कथा सभी ग्रंथों का सार : शिवाकांत शुक्ल

Mon, 10 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी29-आयोजक समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कथा व्यास शिवाकांत शुक्ल महाराज। सं
विज्ञापन
सफीदों। प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर हवन किया गया। हवन में आहुति डालकर लोगों ने समाज की सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कथा व्यास शिवाकांत शुक्ल महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सभी ग्रंथों का सार है, लेकिन इस सार के पीछे जो रहस्य छिपे हुए हैं उनको जानने की जरूरत है। मनुष्य को भागवत कथा के प्रत्येक प्रसंग के महत्व को समझकर उस पर चिंतन-मनन करते हुए जीवन में धारण करना चाहिए। कलयुग में भागवत कथा कराने और सुनने का बहुत बड़ा महत्व है। प्रभु भागवत कथा के माध्यम से मानव का यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं। भागवत सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं। भागवत में कहा गया है कि भगवान को प्रिय हो वही करो, हमेशा भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो व जो प्रभु का मार्ग हो उसे अपना लो। इस संसार में जन्म-मरण से मुक्ति भागवत ही दिला सकती है। भगवान की कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें