09जेएनडी22-रक्तदाता को सम्मानित करते हुए। संवाद
नरवाना। जयराम अस्पताल में भारत विकास परिषद नरवाना शाखा और सिद्धिविनायक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 131 लोगों ने रक्तदान किया। शाखा सचिव राजेश टांक ने बताया कि भारत विकास परिषद नरवाना शाखा ने दूसरा रक्तदान शिविर जयराम अस्पताल के साथ मिलकर आयोजित किया। प्रांतीय संगठन सचिव सुरेश मित्तल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थिति रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय सिंगला ने की। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है। रक्तदान करने से जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। समय-समय पर युवाओं को रक्तदान करते रहना चाहिए। इस मौके पर डॉ. सुधीर मोर, डॉ. गीता डब्बास, डॉ. वीरेंद्र कुंडू, डॉ. हिमांशु गोयल, संजय सिंगला, राजेश टांक माैजूद रहे। संवाद