जींद। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा देकर तीन लाख 70 हजार रुपये हड़पने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप एफआईआर दर्ज कर ली है। दरियावाला निवासी प्रगट सिंह ने पुलिस एफआईआर में बताया कि चार दिसंबर को वह घर फोन पर सोशल मीडिया चला रहा था। ऑनलाइन ट्रेडिंग में घर बैठे रुपये कमाने का लिंक मिला।
खोलने पर द जर्नी आफ ड्रीम ग्रुप से जुड़ गया। फिर उनका अकांउट बना दिया गया। उसमें उसे निवेश करने के लिए बोला गया। शुरू में उसने पांच हजार रुपये किए। वॉलेट में अच्छा मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद वह निवेश करने लगे। 16 जनवरी को दो लाख का निवेश किया। 3.70 लाख का निवेश कर चुके थे। 27 जनवरी को रुपये निकालने की कोशिश की तो उनकी आईडी ब्लॉक कर दी गई और ग्रुप से बाहर कर दिया।