फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अनाजमंडी के नजदीक खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने दुकान से दूध, पाउडर, के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने बुधवार को नई अनाज मंडी के नजदीक एक दुकान से घी, तेल, दूध पाउडर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। दुकान के अंदर रखे दूध पाउडर का लाइसेंस नहीं होने के चलते उसका सैंपल लेकर 1731 डिब्बों को सील कर दिया। अब इन डिब्बों की सील लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही खोली जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. हर्ष कुमारी के नेतृत्व में विभाग की टीम बुधवार दोपहर को नई अनाज मंडी के सामने स्थित दुर्गा ट्रेडिंग पर पहुंची। जहां पर पहले वहां पर रखे सरसों के तेल के सैंपल लिए। जब सैंपल लिए जा रहे थे तो दुकान के अंदर 64 पेटियों में बंद 1731 दूध पाउडर के डिब्बे मिले। जब दूध पाउडर के डिब्बों के बारे में लाइसेंस मांगा गया तो दुकान संचालक मनीष दिखा नहीं पाया। इसके बाद टीम ने इन डिब्बों में से सैंपल लेकर सभी पेटियों में सील कर दिया। इस दौरान दुकान के अंदर से 67 लीटर तिल का तेल भी मिला। तिल के तेल के भी सैंपल लेकर उसके सील कर दिया गया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. हर्ष कुमारी ने बताया कि खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेने के लिए विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक विभाग ने 73 सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। आज भी विभाग की टीम नई सब्जी मंडी के निकट कार्रवाई की है और वहां से चार सैंपल लिए गए। लाइसेंस नहीं मिलने पर दूध पाउडर व तिल के तेल के डिब्बों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें