नरवाना। अग्रवाल वैश्य समाज ने मंगलवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेला मंडी ढाणी में जरूरतमंद बच्चों को जूते वितरित किए। मुख्य अध्यापिका स्नेह लता और अध्यापक राजेश टांक ने बताया कि विद्यालय में कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो कूड़ा बीनकर अपना जीवन यापन करते हैं। इन बच्चों के लिए स्कूल में विशेष कक्षा चलाई जा रही हैं।
नरवाना शहरी शिक्षा समिति के प्रधान डॉ. अमित सैन के नेतृत्व में और अग्रवाल वैश्य समाज के सहयोग से इन बच्चों को जूते उपलब्ध करवाए गए। प्रधान अर्जुन गोयल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है। इस अवसर पर राजेश मित्तल, उपप्रधान जोनी सिंगला,पवन मित्तल, भारत गर्ग, सुनील और विशाल सिंगला मौजूद रहे।