फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: कांग्रेस टिकट के दावेदार शिवनारायण शर्मा का बीरेंद्र सिंह पर धोखे का आरोप, पार्टी से दिया इस्तीफा

Wed, 18 Sep 2024 02:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद की राजनीतिक हलचल मच गई है। लोगों में चर्चा है कि शिवनारायण शर्मा का अगला कदम क्या होगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी से मोहभंग कर पार्टी को अलविदा कह रहे हैं।
विज्ञापन
शिवनारायण शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद से कांग्रेस टिकट के दावेदार शिवनारायण शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्मा ने कहा कि उन्होंने बीरेंद्र सिंह को भगवान की तरह माना और 30 साल तक उनके राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाने में सहयोग किया, लेकिन अब उन्हें बीरेंद्र सिंह से धोखा मिला है। शर्मा का आरोप है कि बीरेंद्र सिंह ने उनकी बेटी को टिकट दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। जब उन्होंने बीरेंद्र सिंह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को फोन करके उनकी बेटी के लिए टिकट की पैरवी करने को कहा, तो उन्हें निराशाजनक जवाब मिला।

विज्ञापन


शिवनारायण शर्मा ने भावुक होकर कहा कि मैं बीरेंद्र सिंह को भगवान मानता था, लेकिन इस भगवान ने मुझे धोखा दिया है। पिछले एक सप्ताह से मैं इस सदमे से उबर नहीं पाया हूं। मैं अपने घर पर ही हूं और बीरेंद्र सिंह या उनके किसी साथी ने मुझे मनाने की कोशिश तक नहीं की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें कांग्रेस पार्टी से मोहभंग कर दिया है और अब वे कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें