फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिव मंदिर सनातन धर्म विद्यालय की टीम विजेता

विज्ञापन
फोटो 22जेएनडी25-खंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
उचाना। विद्या भारती द्वारा संचालित शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां के क्रिकेट खिलाड़ियों ने खंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खरकभूरा में आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-17 क्रिकेट टीम ने घसो कलां स्थित आरोही स्कूल की टीम को 25 रनों से हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
प्रधानाचार्य रणधीर शास्त्री ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की। खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ खेलते रहने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य ने टीम के कोच विजय को भी उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें