फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रामलीला को लेकर अपने साझा किए विचार

Mon, 13 Oct 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। श्री रामा भारतीय कला केंद्र के सदस्यों व पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन सरपरस्त डॉ. विनोद गुप्ता की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने की। यहां लोगों ने हाल ही में संपन्न हुई रामलीला को लेकर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

वक्ता डॉ. विनोद गुप्ता, महाशय राजेंद्र गुप्ता, रमेश गर्ग और रघुभूषण गुप्ता ने कहा कि पुरानी अनाज मंडी में हुई इस बार की रामलीला का मंचन पहले से अधिक अनुशासित रहा। उन्होंने कहा कि सभी कलाकारों और पदाधिकारियों ने मिलकर समाज को एक श्रेष्ठ सांस्कृतिक संदेश दिया है और वह सभी बधाई के पात्र हैं।
कला केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने कहा कि केंद्र के कलाकार उनके परिवार की तरह हैं। पिछले 14 वर्षों से सभी सदस्य एक कड़ी में जुड़े हुए हैं इसी एकजुटता के कारण हर बार रामलीला का आयोजन सफलतापूर्वक होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर में अन्य रामलीलाएं भी हुईं लेकिन उनके किसी भी कलाकार ने भय या लालच में केंद्र से दूरी नहीं बनाई जो गर्व की बात है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनोद गुप्ता ने उत्कृष्ट आयोजन के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी।
इस मौके पर मंडी प्रधान ईश्वर गोयल, वीरेंद्र नैन, मन्नू छाबड़ा, विकास मित्तल, सत्यवान गोस्वामी, जोगिंद्र शर्मा, खचांजी लाल बाता, प्रेम अरोड़ा, वेद अरोड़ा, मंजीत गौरा, महावीर जैन, धर्मपाल राइका, कुलदीप वर्मा और हिमांशु गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें