फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-जल रीचार्ज सिस्टम में जा रहा सीवर का पानी, लोगों में रोष

विज्ञापन
रीचार्ज सिस्टम में जा रहा सीवर का गंदा पानी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाने के पीछे अर्बन इस्टेट के पार्क में बने बारिश के पानी रीचार्ज बोरवेल में पिछले लगभग तीन माह से सीवर का पानी जा रहा है। इस गंदे पानी को जमीन में जाने से रोकने की मांग को लेकर कई बार हुडा के अधिकारियों से सेक्टर के लोग मिल चुके हैं। बावजूद इसके अधिकारियों ने इसका समाधान नहीं किया। इसके चलते सेक्टर के लोगों को भू-जल खराब होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों ने बताया कि सीवर लाइन बंद रहने के कारण पार्क के पास बने मैनहाल से सीवर के पानी का रिसाव सड़क पर होकर पार्क में बनवाए गए रीचार्ज बोरवेल में जा रहा है। इससे उनके यहां पर लगे सबमर्सिबल का पानी भी खराब होने का डर बना हुआ है। अगर इसका समाधान नहीं हुआ तो उनके यहां पर भू-जल पीने योग्य नहीं रहेगा और इससे सेक्टरवासियों को गंभीर रोगों का सामना करना पड़ेगा।
यह बनी है परेशानी
सीवर के पानी की निकासी नहीं होने का सबसे मुख्य कारण सीवर लाइन की सफाई न होकर बंद होना बना हुआ है। जब तक सीवर लाइन की सफाई पूर्ण रूप से नहीं होगी, तब तक यहां पर यह समस्या ज्यों की त्यों रहेगी। लेकिन हुडा के कर्मचारियों ने इस लाइन की सफाई पूर्ण रूप से करने में कालोनी वासियों के सामने असमर्थता जताई है। कालोनी वासियों ने बताया कि हुडा के अधिकारी सफाई के लिए बड़ी मशीन नहीं होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पार्क में घूमते हैं 500 से ज्यादा लोग
जिस पार्क में यह रीचार्ज सिस्टम लगाया हुआ है। उसमें सुबह और शाम को आसपास रहने वाले लगभग 500 लोग घूमते हैं। जिसके कारण यहां पर इन लोगों को भी बदबू की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवर से निकलने वाले गंदे पानी से फैलने वाली बदबू से यहां पर रहने वाले लोगों को भी परेशानी बनी हुई है।
सेक्टर वासियों ने खुद के पैसे से लगवाया था रीचार्ज सिस्टम
इस कॉलोनी में सेक्टर वासियों ने बारिश के समय जमा होने वाले ज्यादा पानी का उचित समाधान करने के लिए सेक्टर से पैसे इकट्ठा करके यह रीचार्ज सिस्टम लगवाया था, ताकि प्रतिवर्ष बरसात के कारण सेक्टर की गलियों में भरने वाले इस ज्यादा पानी को जमीन में स्टोर किया जा सके और सेक्टर की गलियों में जमा होने वाले पानी की परेशानी से भी मुक्ति पाई जा सके।
शहरी विकास प्राधिकरण के जेई रोहित ने कहा कि सिविल लाइन थाने के पीछे रीचार्ज सिस्टम में जा रहे सीवर के पानी को शीघ्र बंद करवाया जाएगा। हालांकि इसके बारे में काफी दिन पहले शिकायत मिली थी, उस समय इसको ठीक करवा दिया गया था। अगर दोबारा से सीवर लाइन बंद होकर इसमें पानी जा रहा है तो इस सीवर लाइन को दोबारा से खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें