फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीवर ओवरफ्लो से राम कॉलोनी की मुख्य गली बनी तालाब

विज्ञापन
21जेएनडी35: राम कालोनी की मुख्य गली में जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर की राम कॉलोनी में बस स्टैंड के पीछे स्थित मुख्य गली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। माता मंदिर से लेकर हरनाम सिटी सोसायटी से सटी मुख्य गली तक गंदा पानी भरा रहने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि गली से दोपहिया या अन्य वाहन निकालना लगभग असंभव हो गया है जबकि पैदल चलना भी जोखिम भरा बना हुआ है।
कॉलोनीवासी संदीप चौहान, सुरेंद्र और विजय ने बताया कि सीवर का गंदा पानी कई दिनों से गली में जमा है लेकिन प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस रास्ते से प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों का आवागमन होता है।
जलभराव के कारण आसपास बदबू फैली रहती है और मच्छर-मक्खियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों को डर है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र में बीमारियां फैल सकती हैं। गली में भरे गंदे पानी के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं।
विज्ञापन

बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीवर व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करवाकर गली से जलभराव हटाया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग केवल आश्वासन दे रहा है। कालोनीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
वर्जन
कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान करवाया जाएगा ताकि कॉलोनीवासियों को कोई परेशानी नहीं हो। सीवर की सफाई भी करवाई जाएगी। गली से पानी की स्थायी निकासी के प्रबंध करवाए जाएंगे। -ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें