फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो सेवा केवल धर्म नहीं, मानवता की सच्ची सेवा : पंडित रामनिवास

विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी32-​शिविर में रक्तदाताओं को हौंसला बढ़ाते हुए मुख्याति​थि और अन्य। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
उचाना। गो कथा के अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह में अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत कर गो माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कथावाचक पंडित रामनिवास ने कहा कि वर्तमान भौतिकतावादी युग में गो माता का निरादर और उनका सड़कों पर बेसहारा भटकना चिंताजनक है।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति में गो माता का विशेष महत्व है और उनका सम्मान एवं संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गो सेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सेवा भी है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि गो माता को सड़कों पर बेसहारा छोड़ने के बजाय उनकी देखभाल और संरक्षण के लिए आगे आएं। बच्चों को भी गौ माता के महत्व और सेवा के संस्कार देने चाहिए। गौ संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौ सेवा में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यजमान किस्मत मोर और उनकी पत्नी सरोज बाला विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान अशोक कुमार नायब तहसीलदार, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा, उत्तर क्षेत्र के संरक्षक एवं न्यास पदाधिकारी सुरेंद्र अत्री, हिंदू शिक्षा समिति कुरुक्षेत्र के महामंत्री नीरज नागपाल और गोशाला निदेशक राजपाल सुरा ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें