फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनेट्री स्टोर में लगी आग, तीन दुकानों में लाखों का सामान खाक

Wed, 22 Oct 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी मंडी स्थित एक सेनेट्री स्टोर में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से साथ लगती दो अन्य दुकानों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पुरानी मंडी स्थित पूर्ण चंद आत्माराम फर्म के मालिक कृष्ण ने बताया कि मंगलवार रात अचानक दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आप पर काबू पाया जाता तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।

आग को फैलता देख दुकान मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग से मुंशीराम हरिचंद व सिद्ध सिंगला मशीनरी स्टोर का सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों में भारी संख्या में प्लास्टिक के पाइप रखे थे। आग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। पुलिस इस बात को सुनिश्चित करने में लगी थी कि आग अधिक न फैले। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें