फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अलेवा खंड में बिघाना गांव का राजकीय स्कूल सबसे सुंदर

विज्ञापन
25जेएनडी03: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिघाना जिसे मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना में ख
विज्ञापन
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिघाना को मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना में खंड अलेवा में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यह उपलब्धि हासिल होने पर स्कूल के प्राध्यापक ईश्वर सिंह, शिक्षक विजेश मलिक, शिक्षक सुधीर कौशिक, जगदेव रेढू, सुनील सिंहरोहा, राममेहर भारती, वीरेंद्र यादव, एसएमसी प्रधान कैलाशो शर्मा ने एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. विजय लक्ष्मी, खंड शिक्षा अधिकारी विनय जिंदल ने प्राचार्य सुरेश रेढू व स्कूल स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन

सुरेश रेढू ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुंदरीकरण में खंडस्तर पर उनके विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए पूरे स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा है व साथ ही ग्राम पंचायत व स्कूल प्रबंधन समिति ने विद्यालय परिवार का भरपूर सहयोग किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खंडस्तर पर मिली है। आगे भी पूरा प्रयास रहेगा कि विद्यालय जिलास्तर पर भी प्रथम रहे इसके लिए दिन रात प्रयास कर रहे हैं।
बॉक्स
इन मापदंडों पर मिलता है पुरस्कार

शिक्षक सुधीर कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना का मुख्य उद्देश्य कक्षा में उपयोगी अनमोल वचन लिखकर छात्रों के सकारात्मक एवं स्वच्छ चिंतन में वृद्धि करना है। इसके अलावा विद्यालय भवनों के बरामदों में राज्य एवं राष्ट्र के मानचित्र, राष्ट्रगान, शिक्षा का अधिकार, अधिनियम के प्रावधान आदि के साथ-साथ नैतिक शिक्षा उन्मुख अनमोल वचन लिखवाकर छात्रों का मानसिक और चारित्रिक विकास करना है। खेल मैदान को विकसित करके खेलने में अभिरुचि वृद्धि करना है। छात्रों को धूम्रपान, नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों संबंधी जानकारी देकर उनके आरोग्य में वृद्धि करना है। साथ ही अध्यापक में आदर्श अध्यापक होने का स्वाभिमानी स्वभाव जागृत करना है तथा विद्यालय की संपदा को राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में संभाल कर रखने के लिए प्रेरित करना है। स्कूल इन सब श्रेणियों में खंड स्तर पर प्रथम आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें