फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज दोपहर 12 से 1.30 बजे तक देशभर में किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर होंगे

विज्ञापन
25जेएनडी36: किसानों से बातचीत करते हुए किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़। स्रोत ​किसान
विज्ञापन
नरवाना(जींद)। दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर 61वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 26 जनवरी दोपहर 12 से 1.30 बजे तक देशभर में किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर होंगे। कोहाड़ ने कहा कि पानीपत जिले की किसान सरदारी ने कहा है कि वह जगजीत सिंह डल्लेवाल के संघर्ष के साथ हैं। आगे भी मजबूती से रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 70 से अधिक गांव के जिम्मेवार एवं मौजूद व्यक्ति ने आने वाले समय में आंदोलन को और भी ज्यादा व्यापक एवं मजबूत करने का संकल्प लिया। 26 जनवरी को पानीपत में चार जगह पर 12 से 1:30 बजे तक ट्रैक्टर खड़े होंगे। पहला पॉइंट डाहर टोल, दूसरा पॉइंट पानीपत टोल, तीसरा पॉइंट मतलोडा अनाज मंडी, चौथा पॉइंट समालखा अनाज मंडी है। कोहाड़ ने कहा कि पंजाब-हरियाणा में सैकड़ों जगहों व अन्य राज्यों में भी बड़े स्तर पर किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर होंगे। मध्यप्रदेश के अशोक नगर में बड़ी मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि 13 फरवरी से चल रहा किसान मोर्चा पूर्ण तौर पर किसानों की मांगों पर केंद्रित है और किसी अन्य मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। यह मोर्चा पूर्ण तौर पर पवित्र है और कोई भी व्यक्ति/ताकत इसे अपवित्र करने का प्रयास न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें