फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंगोली में सीमा और स्लोगन लेखन में निर्मला अव्वल

Mon, 27 Mar 2023 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला एवं बाल विकास खंड अधिकारी सलोचना कुंडू की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर पोषण मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमारी सीमा प्रसाद ने शिरकत की। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद ने बताया कि पखवाड़े के दौरान जिला की सभी आंगनबाडिय़ों में स्वस्थ बालक व बालिका स्पर्धा का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें उनकी शारीरिक व मानसिक, वजन व लंबाई जैसी गतिविधियों का आकलन किया गया। इस दौरान रंगोली में सीमा और स्लोगन प्रतियोगिता में निर्मला अव्वल रही।
विज्ञापन

पखवाड़े के दौरान मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थ, पौष्टिक संतुलित आहार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की देखरेख में बनाया गया। मोटे अनाज की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यकताओं द्वारा मोटे अनाज के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ बारे विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पोषण मेले में रेसिपी, रंगोली, स्वस्थ स्पर्धा, स्लोगन प्रतियोगिता, शपथ, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी कॉर्नर करवाया गया। मेले में प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय को पुरस्कार दिया गया। रेसिपी प्रतियोगिता में ललिता प्रथम, राजप्रीत द्वितीय एवं नीतू तृतीय रहीं। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में निर्मला प्रथम, सुनीता द्वितीय एवं पुष्पा तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में सीमा प्रथम, पिंकी द्वितीय एवं मीना तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें