फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने घूम- घूमकर जलती पराली की बुझाई आग

विज्ञापन
धान की पराली में लगाई गई आग को बुझाते फायर ब्रिगेड की गाड़ी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को नरवाना के एसडीएम जयदीप कुमार ने खुद खेतों की राह पकड़ ली। इस दौरान एसडीएम जयदीप कुमार ने कई गांवों में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जहां भी पराली व फाने जलते देखा फायर ब्रिगेड को बुलाकर पहले आग बुझवाई और इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए। पराली जलाने के मामले में प्रशासन ने सोमवार को 33 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। अब तक जिले में कुल 110 किसानों के खिलाफ पराली जलाने पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

एसडीएम जयदीप कुमार ने सोमवार को बेलरखां गांव के खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेलरखां के खेतों में कई जगह पराली जलती हुई मिली। एसडीएम ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझवाई। वहीं कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. देवेंद्र सिंह को आगामी कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद खरल व रसीदां गांवों का भी दौरा कर पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
दोपहर बाद पहुंचे डीसी, जांची आग की लोकेशन
दिन में नरवाना के एसडीएम द्वारा अभियान चलाने के बाद शाम साढ़े चार बजे डीसी डॉ. आदित्य दहिया भी नरवाना पहुंचे और पराली में लगाई गई आग की लोकेशन जांची। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अब पराली जलाने वाले किसानों को जुर्माना नहीं, एफआईआर ही करवाई जाएगी।
विज्ञापन

किसान दें सहयोग : इस बार जिले के किसानों ने काफी अच्छा सहयोग दिया है। पिछले साल के मुकाबले पराली व फाने जलाने के मामले काफी कम आए हैं। इसके बावजूद किसानों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। किसान प्रशासन से धान की पराली का प्रबंधन करने के लिए मदद ले सकते हैं। पराली जलने से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है और इसका खामियाजा गांवों के आम लोगों को ही भुगतना पड़ रहा है। अब पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर ही दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें