फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कबड्डी प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज जीता

विज्ञापन
29जेएनडी07: विजेता ​खिलाड़ियों के साथ कोच। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। इंटर कॉलेज सर्कल कबड्डी में एसडी महिला कॉलेज की कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता एसआरएम कॉलेज तलवंडी राणा में 28 जनवरी को आयोजित हुई थी। टीम ने हिंदू कन्या कॉलेज जींद की टीम को 41-15 के अंतर से हराकर जीत अपने नाम की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने मनीषा के नेतृत्व वाली टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का पहला मैच एसडी कॉलेज उचाना के साथ हुआ। इसमें काॅलेज की टीम विजेता रही। इसके बाद टीम ने फाइनल मैच हिंदू कॉलेज जींद के साथ खेला। इसमें 41-15 के बड़े अंतर से सनातन धर्म महिला कॉलेज की टीम ने हिंदू कन्या कॉलेज को हराकर जीत हासिल की। टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी धौली, मोनिका, ज्योति द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन से एसडी कॉलेज ने विश्वविद्यालय स्तर पर धाक जमा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें