सफीदों। रजाना कलां गांव के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रजाना कलां गांव निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 मई की रात साढ़े 8 बजे वह स्कूटी पर सवार होकर गांव के श्मशान घाट के निकट से गुजर रहा था तो सामने से आए ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद