फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन महीने बाद खुले पहली से तीसरी कक्षा के स्कूल

विज्ञापन
क्लासरूम में बिना मास्क के बैठे बच्चे। - फोटो : 20jndp01.jpg
विज्ञापन
जिलेभर के पहली से तीसरी कक्षा के 56 हजार बच्चों के लिए साढ़े तीन माह बाद सोमवार को स्कूल खुले। पहले दिन 31 हजार से अधिक विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर नौनिहाल के चेहरों पर खुशी जरूर नजर आई। लेकिन स्कूल प्रबंधन नौनिहालों से मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करवाने में असफल रहे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए थे कि बच्चों को स्कूल में मास्क पहनना सुनिश्चित करवाया जाए और विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंस के हिसाब से एक बेंच पर एक बच्चे को बैठाया जाए। लेकिन स्कूल प्रबंधन छोटे बच्चों से कोरोना नियमों का पालन करवाने में विफल नजर आए। स्कूल परिसर में न तो बच्चे मास्क पहने हुए थे और शिक्षकों ने एक बेंच पर दो बच्चों को बैठाया हुआ था। ऐसे में छोटे बच्चों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर आने का आंशका जताई गई है, जिसमें छोटे बच्चों को संक्रमण ज्यादा प्रभावित कर सकता है। ऐसे में शिक्षकों द्वारा की गई लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।
गौरतलब है कि मार्च महीने में पहली से दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोले गए थे। लेकिन मई महीने में कोरोना संक्रमण ज्यादा फैलने के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया था। तब से बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही थी। अब स्थिति सामान्य होने के बाद सोमवार से पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोले गए। लेकिन पहले ही दिन छोटे बच्चों के लिए खुले स्कूलों में कोविड नियमों का पालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जींद ब्लॉक में 6666 बच्चों में से 2801 बच्चे रहे हाजिर
जींद ब्लॉक में पहली से तीसरी कक्षा में कुल 6666 विद्यार्थी हैं। इसमें से सोमवार को 2801 बच्चे हाजिर रहे। पहली कक्षा में 2140 बच्चों में से 738, दूसरी कक्षा में 2269 बच्चों में से 944 और तीसरी कक्षा में 2257 बच्चों में से 1119 हाजिर रहे। सोमवार को पहले दिन 42 प्रतिशत बच्चे हाजिर रहे।
स्कूल प्रबंधकों को दिए गए निर्देश
साढ़े तीन महीने बाद पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए स्कूूल खुले हैं। सोमवार को स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। स्कूल प्रबंधका को निर्देश दिए गए हैं कि एक बेंच पर एक ही बच्चे को बैठाया जाए और स्कूल पसिर में बच्चों को मास्क पहनाना सुनिश्चित किया जाए। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड निमयों का पालन करवाया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-सदानंद वत्स, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें