फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह को प्रदर्शन करेंगे अनुसूचित जाति के लोग

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरनास्थल पर मौजूद अनुसूचित जाति के लोग। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। सामाजिक बहिष्कार के विरोध में अनुसूचित जाति के लोगों का धरना लघु सचिवालय के बाहर जारी है। धरना संचालक दिनेश खापड़ ने कहा कि छह दिसंबर को प्रदर्शन करते हुए पुतले फूंके जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव खापड़ व छात्तर के अनुसूचित जाति समाज के लोगों का अन्य लोगों ने सामाजिक बहिष्कार कर रखा है। इसलिए विरोध स्वरूप पीड़ित परिवार दोषी लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 47 दिन से धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों का शोषण लगातार जारी है। गांव खापड़ में 20 परिवारों का और छात्तर में 150 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया गया है, जो आज तक भी जारी है। पुलिस द्वारा गांव खापड़ व छात्तर में अनुसूचित जाति का सामाजिक बहिष्कार करने वाले लोगों व खरकगादियां वाले मामले सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने के विरोध में पीड़ितों द्वारा धरना जारी है। सरकार और जिला प्रशासन आरोपियों का बचाव कर रहे हैं। उल्टा पीड़ितों को ही धरने से उठने की सलाह दे रहे हैं। दिनेश खापड़ ने कहा कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें