फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सावन माह...पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
11जेएनडी10-जयंती देवी मंदिर में रुद्राभिषेक के दौरान पूजा करते हुए श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
जींद। सावन माह के पहले दिन की शुरुआत शुक्रवार से हुई। मंदिरों में भगवान आशुतोष के जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने भोलेनाथ की पूजा अर्चना में जुट गए। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आए।
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ सावन माह के पहले दिन पौराणिक जयंती देवी मंदिर में शिवलिंग का भव्य तरीके से रुद्राभिषेक किया। भगवान शिवजी को दूध, दही, शहद, गंगाजल, घी से नहला कर और फल-फूल चढ़ा कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की मनोकामना मांगी।
मंदिर के पुजारी पंडित नवीन शास्त्री ने बताया कि सावन माह के इन पवित्र दिनों में प्रत्येक दिन सुबह रुद्राभिषेक होगा। सावन माह के सोमवार को या फिर किसी भी दिन नहा धोकर दूध, दही, शहद, गंगाजल और घी से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें।
विज्ञापन

इसके बाद जनेऊ, वस्त्र, भांग, धतूरा, बेलपत्र, सुपारी, पान के पत्ते, फूल माला और फ ल भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं। फिर ओम नमः शिवाय का जाप 108 या फिर 1008 बार करना है।
आखिर में शिव की आरती और परिक्रमा कर रुद्राभिषेक के फ ल की प्राप्ति कर सकते हैं। सावन माह के दौरान भगवान विष्णु शयन में होते हैं। शिव जल के देवता हैं।
इसलिए सावन में कई प्रकार से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाता है। पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि पूरे श्रावण मास में भगवान आशुतोष की नियमित रूप से सच्चे हृदय से पूजा करते हैं उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें