फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मथुरा जाने वाली बस दिल्ली के बजाय गुरुग्राम से चलेगी

Fri, 11 Jul 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी09-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
जींद। जींद से मथुरा के लिए जाने वाली रोडवेज बस के रूट में फेरबदल किया गया है। इससे यात्री पहले की अपेक्षा आधा घंटा पहले मथुरा पहुंच रहे हैं। वहीं रूट बदलने पर बस में यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

पहले बस सुबह 6:50 बजे पर जींद से चलकर रोहतक, दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल होते हुए दोपहर बाद करीब 2:30 बजे मथुरा पहुंचती थी। वहां से तीन बजे जींद की ओर वापसी करती थी और रात को 10 बजे के करीब बस जींद पहुंचती थी।
अब जींद से बस चलकर गुरुग्राम से होकर मथुरा जा रही है। पहले जब बस दिल्ली के रास्ते मथुरा जाती थी तो बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन तक ही यात्री ज्यादा रहते थे। इसके बाद यात्रियों की संख्या कम होती थी।
विज्ञापन

अब जींद से बस रोहतक से होते हुए वाया केएमपी के रास्ते गुरुग्राम, सोहना और पलवल के रास्ते मथुरा जा रही है। वाया गुरुग्राम के रास्ते जाने पर आधा घंटा समय की बचत होती है। हालांकि किराया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जींद से मथुरा का किराया 330 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। वाया गुरुग्राम के रास्ते अब बस मथुरा लगभग डेढ़ से पौने दो बजे तक पहुंच जाती है और आधा घंटा ठहराव के बाद यहां जींद के लिए वापस चल पड़ती है। ऐसे में रात के समय भी बस 9:30 बजे तक जींद पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें