सरपंच एसोसिएशन ने फैसला लिया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सरपंच एक बूथ 30 यूथ का फार्मूला लागू करेंगे। प्रत्येक बूथ पर 30 युवाओं की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो लोगों को भाजपा-जजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करेंगे। लोग अपनी उंगली की चोट से सरकार को धूल चटा देंगे।
जींद के एकलव्य स्टेडियम मैदान में मंगलवार को हुई सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय रैली में सरपंचों ने सरकार को दस दिन का अल्टीमेटम दिया। सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समैण ने कहा कि दस दिन में यदि उनकी मांग पूरी की गई तो ठीक है, नहीं तो इसके बाद प्रत्येक गांव के बाहर जजपा-भाजपा नेताओं के बहिष्कार के बोर्ड लगाए जाएंगे। किसी भी भाजपा या जजपा नेता को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
2024 के लोकसभा चुनाव में एक बूथ 30 यूथ का फार्मूला किया जाएगा लागू
इसके अलावा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सरपंच एक बूथ 30 यूथ का फार्मूला लागू करेंगे। प्रत्येक बूथ पर 30 युवाओं की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो लोगों को भाजपा-जजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करेंगे। लोग अपनी उंगली की चोट से सरकार को धूल चटा देंगे। इसी प्रकार का फार्मूला विधानसभा चुनाव में भी प्रयोग किया जाएगा। समैण ने कहा कि पंचायत मंत्री ने सरपंचों के खिलाफ जहर उगला है। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को कोई भी पार्टी कहीं से भी चुनाव लड़वाएगी तो सभी सरपंच उनका विरोध करेंगे और उनके चुनाव में किसी भी सूरत में जीतने नहीं दिया जाएगा।