फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किराना मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान बने संजय मित्तल

विज्ञापन
29जेएनडी20: शहर के निजी होटल में आयोजित करियाना मर्चेंट एसोसिएशन की बैठक में मौजूद व्यापारी। स्
विज्ञापन
जींद। शहर के श्री श्याम गार्डन में किराना मर्चेंट एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से संजय मित्तल को एसोसिएशन का प्रधान और नीरज जैन को महासचिव मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त प्रधान संजय मित्तल ने कहा कि करियाना रिटेल व्यापारी सुबह छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक उपभोक्ताओं की सेवा में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन

इसके चलते कई बार वे अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाते, इसलिए समाज को उनके समर्पण और मेहनत का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के सभी करियाना व्यापारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा ताकि व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
बैठक में जींद व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यदि किसी भी एसोसिएशन या व्यापारी के सामने कोई समस्या आती है तो व्यापार मंडल उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि करियाना मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापार मंडल से जुड़ने का स्वागत है और संगठन की मजबूती से पूरे व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

महावीर कंप्यूटर ने बताया कि व्यापार मंडल से अब तक जिले की 36 ट्रेड यूनियन जुड़ चुकी हैं तथा चार से पांच हजार व्यापारी सीधे संगठन का हिस्सा हैं। इस अवसर पर हरीश एलाहावादी, कृष्ण लखीना, राजकुमार गोयल, सुरेश गर्ग, सावर गर्ग, जय कुमार गोयल, सतीश भारद्वाज, अनिल मंगला, अनिल बंसल, अशोक गोयल, सुनील जिंदल, रिंकू भारद्वाज, जितेंद्र गोयल और प्रवीण ढींगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें