अपनी मांगों को लेकर धरना देते सफाई कर्मी।
खरखौदा। नगर पालिका खरखौदा के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर बुधवार को 27वें दिन भी धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है।
धरने पर उपाध्यक्ष सोनू ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के साथ जल्द बातचीत कर मांगों का समाधान करने की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। धरने पर शालू, सतीश, सुरेंद्र, बिजेंद्र, संजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।