फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर के विचार आज भी समाज को दिखा रहे सही दिशा : देवेंद्र अत्री

विज्ञापन
12जेएनडी17: कंबीर जयंती पर आयोजित डाहोला गांव में कार्यक्रम में पहुंचे विधायक देवेंद्र चतरभुज अ
विज्ञापन
उचाना। डाहौला गांव में संत शिरोमणि कबीर दास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उचाना के विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संत कबीर दास को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि संत कबीर दास ने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज को सत्य, मानवता, भाईचारे और समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत कबीर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे। उनके संदेश सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
विधायक ने कहा कि संत कबीर दास ने जात-पात, ऊंच-नीच और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज को एकता का मार्ग दिखाया। आज जरूरत है कि युवा पीढ़ी उनके विचारों को आत्मसात करे और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा दे।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित लोगों से संत कबीर दास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान संत कबीर दास के जीवन, उनके दर्शन और समाज सुधार में दिए गए योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
आयोजकों ने विधायक देवेंद्र अत्री का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। समारोह में विधायक ने गांव के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए धानक चौपाल के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक, अमन धानक, धर्मबीर सैन, शमशेर सैनी, जीतू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें