फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडीएम ने जांची हाजिरी, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
12जेएनडी15:जन स्वास्थ्य विभाग में औचक निरीक्षण पर हाजिरी रजिस्टर को चैक करते हुए एसडीएम रमित या
विज्ञापन
उचाना। सरकारी कार्यालयों में समय पर कर्मचारियों की उपस्थिति और आमजन को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम रमित यादव एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एसडीएम ने शुक्रवार सुबह जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) कार्यालय का निरीक्षण किया और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे कार्यालय पहुंचे एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलेझ उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट जिला उपायुक्त को भी भेजी गई है।
एसडीएम ने कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचें और आमजन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने कार्यालय में आए लोगों से भी बातचीत कर विभागीय कार्यप्रणाली और उन्हें आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं जिसके चलते औचक निरीक्षण किया गया। इससे पहले भी उन्होंने बिजली निगम कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
आमजन को कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें
एसडीएम ने कहा कि आमजन को कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और न ही उन्हें अधिकारियों व कर्मचारियों का इंतजार करना पड़े। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को समय की पाबंदी का पालन करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना उचित कारण गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें