फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना हलके में 19.49 करोड़ से सुधरेंगी 16 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद।
विज्ञापन

उचाना विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क शाखा) ने एक साथ 16 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 19 करोड़ 49 लाख 11 हजार 165 रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इन सड़कों के दुरुस्त होने से उचाना क्षेत्र के करीब 19 गांवों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की संभावना है।
सभी कार्य पीडी नरवाना के अधीन कराए जाएंगे। इसमें संडील से कमालपुर, शाहपुर-धनखेड़ी और मंडी कलां-कमालपुर मार्ग की विशेष मरम्मत होगी। इन कार्यों पर 3 करोड़ 33 लाख 44 हजार 645 रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे संडील, कमालपुर, शाहपुर, धनखेड़ी और मंडी कलां क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बिघाना से थेह बाहरी, दुड़ाना क्षेत्र और नगूरां-धनखेड़ी से जुड़े तीन मार्गों की मरम्मत पर 3 करोड़ 25 लाख 43 हजार 585 रुपये खर्च होंगे। झील-बडनपुर और सच्चाखेड़ा-बडनपुर समेत पांच सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। इस पर 3 करोड़ 93 लाख 4 हजार 665 रुपये खर्च होंगे। इन मार्गों से बडनपुर, सच्चाखेड़ा, दुर्जनपुर और उदयपुर समेत आसपास के गांवों को सुविधा मिलेगी।
बुडायन-केंद्रीय विद्यालय मार्ग और उचाना लिंक रोड की मरम्मत पर सबसे अधिक 4 करोड़ 73 लाख 11 हजार 789 रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं ग्रुप नंबर-4 में छातर-मंडी कलां सहित तीन मार्गों के लिए 4 करोड़ 24 लाख 6 हजार 481 रुपये का टेंडर जारी हुआ है।
इनसे छातर, मंडी कलां, लोधर और अलीपुरा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए 180 दिन की अवधि तय की गई है। सड़कें दुरुस्त होने से ग्रामीणों को शहर, मंडियों, शिक्षण संस्थानों और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। टेंडर में शामिल गांवों के लगभग 40 हजार की आबादी को बेहतर सड़क मार्ग का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बाक्स
गांवों में बेहतर सड़क मार्ग उपलब्ध करवाने के लिए टेंडर 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि के टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। इससे लगभग 19 गांवों को बेहतर सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। इस सड़क से चलने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। -राजकुमार नैन, एक्सईन लोक निर्माण विभाग जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें