फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हा रुद्रांश, बड़ा रिकॉर्ड: हरियाणा में आठ माह के बच्चे के निकले आठ दांत, वर्ल्ड वाइड बुक में दर्ज हुआ नाम

Sun, 04 May 2025 11:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

हरियाणा के एक बच्चे के आठ माह की उम्र में आठ दांत निकल आए हैं। यह चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से एक दुर्लभ घटना है। इस कारण बच्चे का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
रुद्रांश और उसकी मां डॉ. रश्मि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांगर क्षेत्र में जन्मे रुद्रांश कुमार का आठ महीने 23 दिन की उम्र में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। इतनी कम उम्र में बच्चे के आठ दांत निकल आए हैं जो चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से एक दुर्लभ घटना है।

विज्ञापन


आठ दांत इस उम्र में निकलने पर रुद्रांश का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। रेलवे रोड पर वॉर्ड नंबर-4 में रहने वाली रुद्रांश की माता डॉ. रश्मि पेशे से डॉक्टर हैं। डॉ. रश्मि ने बताया कि उसके बेटे रुद्रांश का आठ महीने 23 दिन की उम्र में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। इस उम्र में सबसे अधिक आठ दांत आने पर उसका नाम दर्ज हुआ है। 

ऑनलाइन एप पर डाली थी वीडियो और फोटो 

आमतौर पर 8 महीने के बच्चे के 2 से 3 दांत ही आते हैं। 20 मार्च 2025 को रुद्रांश का नाम इस रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। ऑनलाइन एप के माध्यम से रुद्रांश का नाम दर्ज हुआ है। बता दें कि इसके लिए दांतों की फोटो और वीडियो बनाकर एप पर अपलोड करना पड़ा नाम दर्ज करवाने के बाद जो प्रूफ होते हैं वो भेजने पड़ते हैं। इन सभी ग्राफ की जांच के बाद ही रिकॉर्ड में नाम दर्ज होता है। अब वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इसकी जानकारी अपनी साइट पर अपलोड कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: WFI Action: हरियाणा के इस पहलवान को किया गया निलंबित, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें