सड़क हादसे में एक शख्स की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
जुलाना में पौली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना जुलाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अकालगढ़ गांव निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात उसका भाई विनोद और मुडलाना निवासी संदीप, सुनारिया गांव निवासी विनोद और उसके ताऊ का लड़का संदीप कार में सवार होकर गांव से रोहतक की ओर जा रहे थे। जब वह पौली गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार चालक ने उनकी कार के आगे कट मार दिया जिससे उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार को सुनारिया निवासी विनोद चला रहा था।
36 वर्षीय संदीप की हुई मौत
इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप व मनोज को ज्यादा चोटें होने के कारण इलाज के लिए पीजीआई में लाया गया। मुडलाना निवासी संदीप और विनोद को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने अकालगढ़ गांव निवासी 36 वर्षीय संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच अधिकारी जुलाना बलवान सिंह ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।