फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आढ़ती से 1.21 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर के आढ़ती और कांग्रेस नेता महावीर कंप्यूटर से पंजाब के मुक्तसर स्थित सम्मान राइस मिल्स के चार साझेदारों ने एक करोड़ 21 लाख 31 हजार 527 रुपये की उधार पर धान खरीद ली। आरोपियों ने खरीदी गई धान का भुगतान नहीं किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
आढ़ती महावीर कंप्यूटर ने एफआईआर में बताया कि पंजाब के मुक्तसर स्थित सम्मान राइस मिल्स के साझेदार रामपाल, गुरसेवक सिंह, सरोज रानी और हरीश कुमार ने सात जनवरी 2020 से 14 मार्च 2020 के बीच उनसे उधार धान खरीदा था। इस दौरान तीन करोड़ 22 लाख 40 हजार 565 रुपये का धान खरीदा।
विज्ञापन

आरोपियों ने कुछ रकम का भुगतान कर दिया लेकिन 25 फरवरी 2026 को खातों का निपटान करने के बाद भी एक करोड़ 21 लाख 31 हजार 527 रुपये बकाया रह गए। बकाया राशि के आंशिक भुगतान के लिए आरोपियों ने एक्सिस बैंक की मुक्तसर शाखा के खाते से तीन पोस्ट डेटेड चेक दिए। साथ ही शेष 13 लाख 31 हजार 527 रुपये जल्द देने का भरोसा दिया।
जब उन्होंने चेक अपने बैंक खाते में जमा करवाए तो बैंक ने खाता बंद होने की बात कहकर चेक लौटा दिए। इसके बाद 11 मार्च 2026 को बाकी दोनों चेक भी जमा करवाए लेकिन वे भी 12 मार्च को खाते बंद होने के कारण वापस आ गए।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जिस बैंक खाते के चेक दिए थे, वह खाता पांच जनवरी 2021 को ही बंद हो चुका था। इस तरह करीब पांच साल पहले बंद हो चुके खाते के चेक देकर भुगतान का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें