फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा बने हरियाणा हैफेड के चेयरमैन

विज्ञापन
04जेएनडी31: वीरेंद्र शर्मा।
विज्ञापन
जींद। पटियाला चौक निवासी एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा को हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (हैफेड) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग ने तीन नवंबर को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। आज वह अपना कार्यभार संभालेंगे। प्रदेश स्तर के महत्वपूर्ण सहकारी संस्थान की कमान मिलने पर जिले में खुशी का माहौल है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। उनकी नियुक्ति को जींद के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। हैफेड प्रदेश की प्रमुख सहकारी संस्थाओं में शामिल है। संस्था किसानों को कृषि आदान उपलब्ध करवाने, खाद्यान्न खरीद, भंडारण, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और विपणन जैसे महत्वपूर्ण कार्य करती है। धान और गेहूं की खरीद व्यवस्था में भी इसकी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में चेयरमैन के तौर पर अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा के सामने किसानों और सहकारी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर काम करने की जिम्मेदारी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें