फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच सितंबर को हड़ताल करेंगे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
फोटो 13जेएनडी05-बस अड्डे पर मांगों को लेकर सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते सांझा मोर्चा के सदस्य।
विज्ञापन
जींद। रोडवेज में चालक, परिचालक, हेल्पर और मैकेनिक के हजारों खाली पदों पर भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के कर्मचारियों ने वीरवार को डिपो में दो घंटे प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक राहुल जैन को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मोर्चा नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द बैठक बुलाकर समाधान नहीं किया गया तो पांच सितंबर को प्रदेशभर में राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


बस अड्डे पर राममेहर रेढू, जितेंद्र लाठर, अनिल गौतम, सोमबीर जांगड़ा और सुल्तान सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन का संचालन नीतीश शर्मा ने किया। मोर्चा नेता अनूप लाठर और संदीप रंगा ने कहा कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया था और 15 दिन में मांगों पर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक बैठक का पत्र जारी नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगों का जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रमुख मांगों में परिचालकों और चालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना, तीन वेतन वृद्धि, जोखिम भत्ता, स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित करना, 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करना, 2018 के कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देना और कच्चे कर्मियों को नियमित करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें