फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों के सामने अब रुकेंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विद्यार्थियों के आंदोलन को देखते हुए रोडवेज ने अब शिक्षण संस्थानों और पुराने बस अड्डे पर बसों का ठहराव कराने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रोडवेज जीएम ने नरवाना, हांसी, बरवाला, करनाल व कैथल रूट से वापस आने वाली बसों को पुराना बस स्टैंड व कॉलेज के सामने ठहराव सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज ने कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। जिस भी चालक द्वारा इन निर्धारित स्थानों पर बस नहीं रोकी जाएंगी, उनकी शिकायत महाप्रबंधक को दी जाएगी। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज जीएम गुलाब सिह दूहन ने कहा कि कालेज के सामने और पुराने बस स्टैंड पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी बसों को यहां रोकने के लिए कहा गया है, ताकि विद्यार्थियों को बस स्टैंड तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। अगर कोई बस चालक उनके इन निर्देशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें