05जेएनडी37-किठाना रूट पर शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की बस। संवाद
नरवाना। किठाना रूट पर पहली बार हरियाणा रोडवेज की बस सेवा की शुरुआत हो गई है। रोडवज बस के चलने से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
किठाना रूट पर वर्षों से इस रूट पर सार्वजनिक परिवहन की मांग उठती रही थी, लेकिन अब जाकर यह सपना साकार हुआ है। यह सेवा ढाकल, हाथो, सींसर, सिंघवाल, सुदकैन, लोधर, खेड़ी, मांडी, संडील और किठाना से होते हुए नरवाना से सीधा संपर्क स्थापित करेगी। पहले यहां के लोगों को निजी वाहनों या अन्य व्यवस्था का सहारा लेना पड़ता था। इससे न केवल समय और पैसा अधिक लगता था बल्कि असुविधा भी झेलनी पड़ती थी।
सींसर गांव के सरपंच वेदपाल ने बताया कि इस रूट पर बस चलने से अब विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज जाने में सहूलियत मिलेगी, वहीं किसानों को भी शहर की मंडियों तक आना-जाना आसान होगा।
-
यह सेवा प्रारंभिक चरण में दिन में दो बार चलेगी। इसका समय सुबह नरवाना बस अड्डे से सात बजे और किठाना से वापस नरवाना सवा आठ बजे रहेगा। दूसरे चक्कर में नरवाना से 9.30 बजे और किठाना से वापस नरवाना 11 बजे का रहेगा।
-सुरेंद्र सिंह, इंचार्ज, बस अड्डा, नरवाना