फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया

Thu, 05 Jun 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी17-नागरिक अस्पताल में पौधरोपण करते हुए सीएमओ डॉ. सुमन कोहली। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर वीरवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया, एमएस डॉ. अरविंद, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. रवि राणा सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने पौधारोपण किया। इस दौरान सीएमओ डा. सुमन कोहली ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना होगा। पॉलीथिन से पर्यावरण के साथ-साथ जमीन भी दूषित होती है। ऐसे में हमारी प्रकृति की सुंदरता पेड़-पौधों पर निर्भर है। पेड़ों से हमें छाया, मीठे फल, औषधि और लकड़ियां मिलती हैं। पेड़-पौधे हमें प्राकृतिक आपदाओं से बचाते हैं। मनुष्य कार्बन-डाइ-ऑक्साइड छोड़ते है, जो पौधे सोख लेते हैं। जितने अधिक पेड़-पौधे होंगे, उतना वातावरण में ऑक्सीजन आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें