फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: नेशनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर गड्ढों में पलटी रोडवेज बस, यात्रियों सहित कंडक्टर को किया रेफर

Sat, 19 Aug 2023 03:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा रोडवेज की बस हिसार से चंडीगढ़ जा रही थी। तभी नरवाना के हतथों चौक के पास स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। गनीमत यह रही कि बस के अंदर सवारियां कम थी। लेकिन लगभग आधा दर्जन सवारियों को चोट आई है जिन्हें तुरंत नरवाना के अस्पताल में लाया गया
विज्ञापन
हादसे में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में नेशनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर स्कूटी को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की बस पलट कर गड्ढों में जा गिरी। बस में सवार लगभग आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं है। जिन्हें पुलिस के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से नरवाना के नागरिक अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
हरियाणा रोडवेज की बस हिसार से चंडीगढ़ जा रही थी। तभी नरवाना के हतथों चौक के पास स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। गनीमत यह रही कि बस के अंदर सवारियां कम थी। लेकिन लगभग आधा दर्जन सवारियों को चोट आई है जिन्हें तुरंत नरवाना के अस्पताल में लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि चार लोगों सहित बस ड्राइवर को अग्रोहा और बस कंडक्टर को हिसार रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें