फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की शादी से लौट रहे मामा की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के सेक्टर आठ में भांजे की शादी समारोह से घर जा रहे शामलो कलां गांव निवासी 49 वर्षीय जगबीर की आधारशिला स्कूल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव के ही वीरेंद्र के साथ कार में सवार होकर जा रहा था। जब वह बाईपास के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारी। इसमें जगबीर की मौत हो गई और साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में शामलो कलां निवासी सुखबीर ने बताया कि उसका भाई आठ मार्च को भांजे की शादी में शहर के सेक्टर आठ में गया था। जब वह शादी समारोह में शिरकत करने के बाद गांव लौट रहा था तो सामने से आ रहे ट्रक ने लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मार दी। इसमें कार सवार वीरेंद्र व जगबीर दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर जगबीर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और वीरेंद्र को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई चंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें