फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े कैंटर को दूसरे कैंटर ने मारी टक्कर, चालक और 20 कटड़ों की मौत

विज्ञापन
सड़क से नीचे पलटा पड़ा कटड़ों के भरा कैंटर। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नरवाना। हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सच्चा खेड़ा-दनौदा गांव के बीच दो कैंटरों की भिड़ंत में एक कैंटर चालक और दूसरे कैंटर में भरे 20 कटड़ों की मौत हो गई। सदर पुलिस ने टक्कर मारने वाले कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश निवासी खनौरी वीरवार को दनौदा के एक बाग से अपने कैंटर में अमरूद भरकर नरवाना की तरफ आ रहा था। बाग से कुछ दूरी पर ओमप्रकाश अपना कैंटर रोककर टायरों की हवा चेक रहा था। इसी दौरान हिसार की तरफ से आ रहे कैंटर ने उसके कैंटर में टक्कर मार दी। इसके बाद 40 वर्षीय ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई व टक्कर मारने वाला कैंटर भी वहीं सड़क से नीचे पलट गया। इस कारण उसमें भरे 74 कटड़ों में से 20 कटड़ों की मौत हो गई, लेकिन इस दौरान कटड़ों के भरे कैंटर का चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ओम प्रकाश के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने कैंटर के मालिक अमरजीत निवासी दनौदा खुर्द की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ दुर्घटना करने व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। अमरजीत ने कहा कि उनका अमरूद का बाग है और उनके बाग का अमरूद प्रदेश की विभिन्न मंडियों में जाता है। हर रोज की तरफ उसके कैंटर का चालक ओमप्रकाश अमरूद भरकर बाग से निकला था। बाग से निकलते ही चालक अपनी गाड़ी रोककर हवा चेक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे कैंटर ने उसके कैंटर व चालक ओम प्रकाश को टक्कर मार दी। जिससे चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें