फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिल्ली में रिद्धिमा व विधिका ने किक बॉक्सिंग कप में जीते 6 गोल्ड

विज्ञापन
09जेएनडी16: चार मेडल विजेता खिलाड़ी रिद्धिमा कौशिक। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। भौंगरा गांव की सगी बहनों रिद्धिमा कौशिक व विधिका कौशिक का किक बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन जारी है। दोनों बहनों ने 5वीं इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप-2026 में छह गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। किक बॉक्सिंग रैकिंग में वल्र्ड नंबर-1 खिलाड़ी रिद्धिमा कौशिक ने चार, विधिका कौशिक ने दो गोल्ड मेडल जीतकर कप पर अपना दबदबा बनाया।
विज्ञापन

वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से चार से आठ फरवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भारत, उज्जबेकिस्तान, कजाकिस्तान, टर्की इराक, इरान समेत 24 देशों ने भाग लिया।
ड्रैगन मार्शल लॉ अकादमी कोच दिव्या व संतोष थापा ने बताया कि रिद्धिमा कौशिक ने माइनस 60, माइनस 55 किलोवाट भार में किक लाइट व लाइट कॉन्टेक्ट प्रतियोगिता में दो-दो गोल्ड जीते जबकि छोटी बहन विधिका कौशिक ने माइनस 42 किलोग्राम भार में किक लाइट व लाइट कॉन्टेक्ट में एक-एक गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन

दोनों प्रतियोगिता में रिधिमा कौशिक ने चार गोल्ड मेडल व विधिका कौशिक ने दो गोल्ड मेडल जीत भारत का नाम रोशन किया। दिल्ली में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 600 खिलाडियों ने भाग लिया।
गोल्ड मेडल जीतने पर दादा ओमप्रकाश भौंगरा, पिता सुरेंद्र कौशिक, माता रितु कौशिक ने खुशी जाहिर की। अब दोनों बहनों का अगला लक्ष्य तमिलनाडु की नेशनल प्रतियोगिता जीतने का है। अब ये दोनों बहनें तमिलनाडु के चैन्नई में 26 से 29 मार्च को नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। रिद्धिमा कौशिक इससे पहले भी 50 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

09जेएनडी16: चार मेडल विजेता खिलाड़ी रिद्धिमा कौशिक। स्रोत कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें