फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संशोधित....देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शेड्यूल जारी, जींद से सोनीपत के बीच रोज दौड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब रोजाना जींद से सोनीपत के बीच एक चक्कर लगाएगी। ट्रेन 12 जगहों पर ठहराव करेगी। रेलवे ने ट्रेन के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे जींद जंक्शन से रवाना होकर सोनीपत 09:40 बजे पहुंचेगी। फिर ट्रेन दोपहर एक बजे वापस जींद पहुंचेगी।
विज्ञापन


जींद से रवाना होने के बाद मार्ग में पड़ने वाले 12 स्टेशनों और हाल्ट पर निर्धारित समय के अनुसार ठहरेगी। कस्बों और गांवों के यात्रियों को भी इस नई तकनीक वाली ट्रेन में सफर करने का अवसर मिलेगा। वापसी में भी ट्रेन निर्धारित समय के अनुसार सोनीपत से जींद पहुंचेगी।

हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई है। यह डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल है। ट्रेन के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी और रेलवे की हरित ऊर्जा पहल को भी मजबूती मिलेगी। पिछले कई महीनों से इस ट्रेन का विभिन्न रूटों पर सफल ट्रायल किया जा रहा था। तकनीकी परीक्षण पूरे होने के बाद अब इसके नियमित संचालन का कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन से जींद को मिलेगी नई पहचान

हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन के साथ जींद जंक्शन की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव मिलने की उम्मीद है। वहीं रेलवे के स्वच्छ एवं हरित परिवहन अभियान को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
स्टेशन-रुकने और चलने का समय

जींद जंक्शन-00:00-07:40
जींद सिटी-07:49-07:50

पांडू-पिंडारा-07:59-08:00
ललित खेड़ा-08:09-08:10

भंभेवा-08:20-08:21
ईशापुर खेड़ी-08:31-08:32

बुटाना-08:36-08:37
खंडराई-08:44-08:45

गोहाना-08:54-08:55
रभारा-09:04-09:05

लाठ-09:14-09:15
मोहाना-हरियाणा-09:24-09:25

बड़वासनी-09:33-09:34
सोनीपत जंक्शन-09:40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें