फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएम की जनसभा के लिए आज से घर-घर न्योता देना शुरू करेंगे भाजपाई

विज्ञापन
09जेएनडी29: संगठन की बैठक में मौजूद भाजपा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन - फोटो : आगरा रेल मंडल के नए वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर का स्वागत करते मंडल प्रबंधक गगन गोयल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पीएम मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा नेता व पदाधिकारी घर-घर जाकर निमंत्रण देंगे।
अभियान के तहत 10 जुलाई को 14 गांवों, 11 जुलाई को 15 गांवों और 12 जुलाई को 14 गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
विज्ञापन

वीरवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में रैली को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के साथ-साथ इसे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के संदेश से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह परियोजना भारत के हरित भविष्य, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।
पीएम का यह दौरा हरियाणा के विकास को नई गति देगा और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें