फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंत्री जी! श्रम विभाग में बिना पैसे के नहीं होता काम

Tue, 02 Jul 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीआरडीए हॉल में सोमवार को हुई जिला परिवेदना समिति की बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनको निपटाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तो कुछ को अगली बैठक के लिए रख लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एक व्यक्ति ने अपनी मजदूरी कॉपी बंद करने तथा उसकी दूसरी कॉपी नहीं बनवाने की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने कहा कि श्रम विभाग में पैसे के लेनदेन के बाद ही काम होते हैं। परिवेदना समिति के एक सदस्य ने भी ऐसी ही शिकायत की। महिपाल ढांडा ने तुरंत जांच के निर्देश दिए और कहा कि यदि कर्मचारी दोषी पाए गए तो पूरे विभाग की जांच करवाई जाएगी। बैठक के दौरान मंत्री ने अपने संबोधन में हरियाणवी भाषा का प्रयोग किया। एक बुजुर्ग व्यक्ति से ढांडा ने कहा कि चाचा रुक जा, आपका काम हो जाएगा मैं बैठा हूं। वही एक व्यक्ति को ताऊ तो एक महिला को बेबे (बहन) कहकर संबोधित किया। हालांकि बैठक में बहुत कम शिकायतों का समाधान हुआ, लेकिन मंत्री के बोलचाल के तरीके से लोग संतुष्ट नजर आए।
उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान होना चाहिए। बैठक में 17 शिकायतें रखी गई, जिनमें से छह का समाधान हुआ। 11 में जांच की बात कहते हुए अगली बैठक के लिए लंबित रख दिया गया।
विज्ञापन

गांव खटकड़ निवासी कुलदीप के जमीन से संबंधित परिवाद पर मंत्री ने एडीसी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग को 15 दिन के अंदर जांच करने के निर्देश दिए। गांव धर्मगढ़ निवासी सुखविंद की शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायत पर एडीसी की अध्यक्षता में परिवेदना समिति के गैर सरकारी सदस्य रामफल शर्मा को साथ लेकर मामले की पड़ताल करने के निर्देश। पिल्लूखेड़ा खंड की पंचायत समिति के वार्ड नंबर एक से सदस्य ऋषिपाल की शिकायत की सुनवाई के दौरान उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त ने मंत्री को बताया कि उनके गांव रिटौली में बस्ती से शराब का ठेका दूसरी जगह पर स्थानांतरित कर दिया गया है। गांव टिटोखेड़ी निवासी प्रदीप व गांव भाणा ब्राह्मणान निवासी दर्शन के बिजली निगम से संबंधित परिवादों को लंबित रखा गया, जिसमें सहकारिता मंत्री ने बिजली निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर ही समस्याओं का समाधान करें। गांव बेरीखेड़ा निवासी संजीव कुमार के उनकी दिवंगत पत्नी दमयंती के बीमा से संबंधित परिवाद की सुनवाई करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री ने डीपीओ के अलावा एलआईसी के अधिकारियों के साथ परिवेदना समिति के गैर सरकारी सदस्य नरेंद्र को शामिल करते हुए दो से तीन दिन के अंदर मामले की जांच रिपोर्ट डीसी के पास प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शास्त्री नगर निवासी विजय कुमार के लड़की की शादी में कन्यादान संबंधी मामले में सुनवाई करते हुए श्रम विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे परिवादी का केस ऑफलाइन तरीके से मुख्यालय भेजें। इस मौके पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, रामनिवास सुरजाखेड़ा, सुभाष गांगोली, अमरजीत ढांडा, नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी, भाजपा जिला प्रधान राजू मोर, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी सुमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें