फोटो 14जेएनडी04-कुरुक्षेत्र में आयोजित चिंतन शिविर में पहुंचे सर्व जातीय दाड़न खाप प्रधान रणधीर
उचाना। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित चिंतन शिविर में सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां प्रधान रणधीर श्योकंद ने हिस्सा लिया। समाज में भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
उन्होंने बताया कि शिविर में उत्तर भारत की विभिन्न खापों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से एक ही गांव और एक ही गोत्र में विवाह, समाज में बढ़ता विभाजन, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति तथा युवाओं में फैल रही अन्य सामाजिक बुराइयों पर चिंतन-मंथन हुआ। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा, युवाओं को नशामुक्त बनाने तथा समाज में भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।