फोटो 14जेएनडी03-महाशिव पुराण कथा का विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को निमंत्रण देते हुए कथा आयोजक
उचाना। श्री चित्रकूट धाम भागवत सेवा समिति के तत्वावधान में पांच से 11 अगस्त तक महाशिव पुराण कथा लाला प्रभु दयाल धर्मशाला में होगी। कथावाचक अरविंद शास्त्री श्रद्धालुओं को शिव महापुराण का रसपान कराएंगे।
कथा आयोजन को लेकर समिति सदस्य कैलाश, कर्मबीर, सज्जन, निरंजन, सतपाल, सुनील, सुरेंद्र और सज्जन ने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से उनके आवास पर मुलाकात कर कथा का निमंत्रण दिया। कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिलता है। लोगों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की।