फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाबा मस्तनाथ नगरवासी बोले-नया कनेक्शन लेने पर बिजली निगम वसूल रहा दोहरा शुल्क

Fri, 19 Jun 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24-जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के दौर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बाबा मस्तनाथ नगर निवासी शिकायतकर्ता रमेश और उनके साथ आए स्थानीय निवासियों ने मंत्री श्रुति चौधरी के सामने रखी कि पूरे शहर के बजाय केवल यहां की 7000 आबादी के साथ दोहरा बर्ताव कर रहा है। यहां लोगों को बिजली का नया कनेक्शन लेने पर 114 रुपये प्रति गज के हिसाब से शुल्क देना पड़ रहा है जो बाकी शहर से डबल है।
बाबा मस्तनाथ नगर वासियों की समस्या सुनकर हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले को दोबारा मुख्यालय भिजवाया जाए।
विज्ञापन

श्रुति ने इसके बाद गुरुग्राम के सेक्टर-9 निवासी मनोज कटारिया की धोखाधड़ी से संबंधी शिकायत के संदर्भ में एसपी गौरव राजपुरोहित को निर्देश दिए कि वे एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच करवाएं।
जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक के एजेंडे में शामिल 12 शिकायतों में से आठ का मौके पर निपटारा कर दिया गया व अन्य शेष में जांच के निर्देश दिए गए।
-
वृद्धावस्था पेंशन मामले में पुलिस कार्रवाई के निर्देश
मंत्री श्रुति चौधरी ने सैमाण निवासी ईश्वर की 15 माह की पेंशन किसी और के खाते में चली गई है। इसकी सुनवाई करते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव मदीना निवासी शक्ति सिंह की शिकायत को दूर करने के लिए मदीना लिंक ड्रेन की पुलिया खुलवाकर उसकी सफाई करवाई जाए।
हालांकि, ड्रेन की अब तक 90 प्रतिशत सफाई करवाई जा चुकी है।

चौपाल निर्माण संबंधी शिकायत की एडीसी करेंगे जांच
फरमाणा बादशाहपुर के ग्रामीणों ने मंत्री के सामने शिकायत रखी कि गांव की कृषि योग्य भूमि पर चौपाल का निर्माण किया जा रहा है। इस मामले में की मंत्री ने एडीसी नरेंद्र कुमार
जांच सौंपी। कहा कि पंचायती राज नियमों के अनुसार ही कार्य किया जाए। राजबीर मलिक की शिकायत की सुनवाई करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सोनीपत रोड स्थित वाटर चैनल के स्थान पर साढ़े चार किलोमीटर पाइपलाइन डालने की स्वीकृति प्रदान की है।
-
मामले में पूरा न्याय दिलवाया जाएगा
मोखरा निवासी अमित की मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होने संबंधी मामले में मंत्री ने कहा कि पूरा न्याय दिलवाया जाएगा। उन्होंने कलानौर वार्ड एक निवासियों की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण की शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कटेसरा निवासी विनोद कुमार की शिकायत की सुनवाई करते हुए मंत्री ने कहा कि अधिकारी इस मामले में जल्द कार्रवाई करें।
-

मंत्री श्रुति चौधरी ने जिला योजना की बैठक की अध्यक्षता
मंत्री श्रुति चौधरी ने जिला योजना की बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने बिंदुवार समीक्षा की व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान जिला योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई व वर्ष 2026-27 के लिए नई विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों और कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि के आवंटन व जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, महम के विधायक बलराम दांगी, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, डीसी सचिन गुप्ता, एसपी गौरव राजपुरोहित, एडीसी नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

24-जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के दौर

24-जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के दौर

24-जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के दौर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें